हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंचप्यारों की अगुवाई और सिख रेजिमेंट की बैंड की धुनों के साथ करीब 2000 श्रद्धालु यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया के लिए रवाना हुए थे।
गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह और बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जत्थे को रवाना किया जो अपराह्न तीन बजे घांघरिया पहुंचा था। इसके बाद 25 मई को सुबह साढ़े नौ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट विधि-विधान से खोल दिए गए। शुक्रवार को सुबह छह बजे से गोविंदघाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ, अरदास, सबद कीर्तन और अखंड पाठ का आयोजन हुआ।
इसके बाद सुबह आठ बजे गुरुद्वारे से पंचप्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, शनिवार को घांघरिया से सुबह करीब नौ बजे श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा। उसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए।
यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से यात्रा पड़ावों पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 3,500 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड भेजने की सीमा निर्धारित की गई है।
1
/
34
अल्मोड़ा में चीख-पुकार और मौत का तांडव, पति- पत्नी की एक साथ मौत! और..video
उत्तराखंड: डॉक्टर को दिखाने लेकर जा रहे भाई ने बहन के साथ किया यह, फिर उतारा मौत के घाट!
उत्तराखंड में लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में युवती से गैंगरेप, गाड़ी घुमाते रहें आरोपी!
हरियाणा की बॉक्सर स्वीटी बूरा करने आई थी नीम करोली महाराज के दर्शन, पर लोगों को पिटने लगी!
नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर में तीन मुस्लिम परिवार जूता पहनकर अंदर घुसे! फिर जो हुआ..
हल्द्वानी: तीन महीने से बेड पर घायल पड़ा था युवक, उठते ही निकला रेलवे ट्रैक में घूमने, मौत!
1
/
34



Subscribe Our Channel











