मुंबई। भारत का एक दंपति अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया। पड़ोसियों ने उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा, जिसके बाद उनकी मौत का पता लगा। परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बालाजी भारत रुद्रवार (32) और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) बुधवार को न्यूजर्सी में अपने घर में मृत पाए गए। उनके पड़ोसियों ने बच्ची को रोते हुए देखा था और स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस उनके घर में घुसी।
बालाजी के पिता भारत रुद्रवार ने ‘बताया कि स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें इस घटना की जानकारी दी। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। अमेरिकी पुलिस ने बताया कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट साझा करेंगे।
रुद्रवार ने कहा, ”मेरी बहू सात माह की गर्भवती थी। हम उनके घर गए थे और फिर से अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे। मुझे मौत के पीछे की वजह नहीं पता है। वे खुश थे और उनके पड़ोसी भी अच्छे थे।
उन्होंने कहा, ”अमेरिकी अधिकारियों ने मुझे बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शवों को भारत पहुंचने में कम से आठ से 10 दिन का वक्त लगेगा।
रुद्रवार ने कहा, ”मेरी पोती अब मेरे बेटे के एक दोस्त के पास है। उसके स्थानीय भारतीय समुदाय में कई दोस्त थे। न्यूजर्सी में भारतीय लोगों की आबादी 60 प्रतिशत से अधिक है।
महाराष्ट्र में बीड जिले के अंबाजोगई के आईटी पेशेवर बालाजी रुद्रवार अगस्त 2015 में अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गये थे। उनकी दिसंबर 2014 में शादी हुई थी। उनके पिता एक कारोबारी हैं।
1
/
34
हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण हटेगा, मस्जिद या घर, हर जगह डर,19 से 31 तक होगा यह!
उत्तराखंड में शादी के दिन पति- पत्नी की मौत, परिवार बेहाल! video
अल्मोड़ा: बेटे की शादी के बाद पूजा के लिए निकला परिवार, पर रास्ते में मौत हो गई!
उत्तराखंड: मां ने दादी को मार डाला, दो साल की बच्ची को जाना पड़ा जेल! video देखें...
नैनीताल: कैंची धाम मंदिर में भी होता है ऐसा काम, क्या है सच, क्या झूठ, देखें! VIDEO
उत्तराखंड: बड़े भाई की शादी से पहले छोटे भाई का शव पहुंचा आंगन में, परिवार बेसुध!
1
/
34


Subscribe Our Channel











