नैनीताल। नैनीताल में इस समय वीवीआईपी लोगों का आना जारी है। राष्ट्रपति के परिवार के शहर में आगमन के साथ ही नार्वे के राजदूत हैंस जैकब भी गुरुवार को अपनी टीम के साथ सरोवर नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने शहर की सुंदरता का आनंद उठाया। साथ ही हाल ही में बारिश के कारण हुए भूस्खलन की जानकारी भी ली। भूवैज्ञानिक प्रो. सीसी पंत के साथ उन्होंने भूस्खलन प्रभावित बलियानाला और ठंडी सड़क क्षेत्र में भी गए और स्थितियों का जायजा लिया।
नार्वे के राजदूत हैंस जैकब के एडवाइजर विजय कुमार ने बताया कि यह उनका निजी दौरा है। वह नैनीताल की भूगर्भीय स्थिति से रूबरू होना चाहते थे। इसलिए यहां आए हैं। शुक्रवार को वह मुक्तेश्वर भी जाएंगे। इस दौरान राजनयिक ने कहा कि नैनीताल खूबसूरत हिल स्टेशन है। हर कोई यहां आना चाहेगा। यहां के बारे में सुना था। जिस कारण घूमने आ गए।
यह भी पढ़ें : नैनीताल आया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का परिवार, पांच दिनों तक करेंगे सरोवर नगरी की सैर
यह भी पढ़ें : Traffic Diversion : हल्द्वानी शहर में लागू हुआ है नया ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले इसे जरूर देखेें
भारत व नॉर्वे के होंगे एक-दूसरे के मददगार
अपने नैनीताल दौरे के दौर नार्वे के राजदूत हैंस जैकब ने पत्रकारों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे गंभीर विषय पर शोध को लेकर भारत व नॉर्वे एक-दूसरे के मददगार हो सकते हैं। जलवायु के लिहाज से भारत व नॉर्वे एक-दूसरे पूरक हैं। भारत जितना गर्म है, नॉर्वे उतना ही ठंडा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है, जिसका प्रभाव समूचे विश्व पर पड़ रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण आए दिन आपदाएं होती रहती है। वैश्विक स्तर पर तापमान निरंतर बढ़ रहा है। जिसके चलते आंधी, तूफान, बाढ़ के अलावा ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। आने वाले समय में इस तरह की आपदाएं न बढ़ें, इसके लिए अभी से सार्थक कदम उठाने की जरूरत है। इस दिशा में भारत व नॉर्वे एक-दूसरे को अपने देश के मौसम संबंधित आंकड़े देकर जलवायु में आ रहे परिवर्तन पर नजर रखने के साथ भावी योजनाएं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में नॉर्वे काफी आगे हैं, जिसे वह भारत के साथ बांटना चाहेंगे।
खबरों से रहें हर पल अपडेट :
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।



Subscribe Our Channel











