न्यूज जंक्शन 24, बरेली। घर में नहा रही एक महिला की उसके पति के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाए। विरोध पर आरोपी उसका अपहरण कर ले गया। उसे बंधक बनाकर छह माह के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। फिर दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस से शिकायत की है।
जिला बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जादोपुर निवासी उसके पति के दोस्त का उसके घर पर आना-जाना था। एक दिन पति थे नहीं। वह अंदर घुस आया। वह नहा रही थी। नहाते वक्त का वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के जरिये महिला को ब्लैकमैल कर कई बार संबंध बनाए। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे सैदपुर हॉकिंग्स के एक मकान में दो माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत पर तीन माह के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची।
पति को घटना की जानकारी दी तो उसने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत करने से इंकार कर दिया। उसके बाद पीड़िता बरेली में अपने मायके में रहने लगी। 30 मार्च को कुतुबखाना बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। इसी बीच आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और जबरन अपने साथ ले जाने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग गए। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।


Subscribe Our Channel











