गोरखपुर। जिले में एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति की हैवानियत से परेशान होकर रात में ही थाने पहुंच गई और कई संगीन आरोप जड़ दिए। पुलिस ने भी शिकायत मिलने पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला गोरखपुर के सहजनवां थानाक्षेत्र का है। यहां एक गांव की महिला बुधवार की रात में थाने पहुंच गई और अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया दिया। उसने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता रहा है। वह कई बार उससे अप्राकृतिक तरीक से शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर डालता है और विरोध करने पर मारपीट करता था। पहले उसे लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ सुधर जाएगा लेकिन बात नहीं बनी।
महिला का आरोप है कि गुरुवार की रात भी जब वह सो रही थी, पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाया और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ आप्राकृतिक दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Subscribe Our Channel











