लखनऊ। कृषि कानूनों के विरोध में आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद बुलाया है। इसे कई व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों का साथ भी मिला है, मगर कई जगह इसका असर खास नहीं दिख रहा हैं। दिल्ली बॉर्डर से लगी जगहों पर जरूर इस भारत बंद का असर देखा जा रहा है। हाईवे पर जाम लगा हुआ है, जिनमें कई किलोमीटर तक गाड़ियां फंसी हुई हैं, मगर वहीं अब खबर है कि इस भारत बंद को लेकर किसान संगठनों पर रार पैदा हो गया है।
यह भी पढ़ेें : Uttrakhand भारत बंद : केवल तराई में दिख रहा असर, पहाड़ पर जनजीवन सामान्य, US Nagar में विवाद
यह भी पढ़ेें : UP Big News : सरकार का 45 लाख गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, समर्थन मूल्य 14 गुना बढ़ाया, 25 रुपये से बढ़कर 350 रुपये प्रति क्विंटल हुआ
भारत बंद को लेकर किसानों का संगठन दो गुटों में बंट गया है। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने इस भारत बंद का विरोध किया है और अपने संगठन से जुड़े किसानों को इस बंद से दूर रहने को कहा है। साथ ही सरकार से भी ये मांग की है कि इस तरह के भारत बंद से नुकसान ज्यादा हो रहा है। इसलिए इसे सख्ती से कुचल दिया जाना चाहिए। इसी कारण उनके गढ़ फिरोजाबाद में इस भारत बंद का असर फीका दिख रहा है।
यह भी पढ़ेें : कल रहेगा भारत बंद, यहां जानिए कितना पड़ेगा आप पर असर, क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
आज भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि यह भारत बंद टिकैत एंड कंपनी की किसानों को परेशान करने की नीयत है। इससे किसानों का कोई भला नहीं होगा, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था खराब होगी और किसान भी प्रभावित होंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बंद से दूर रहे साथ ही सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों को सख्ती से रोकें।
खबरों से रहें हर पल अपडेट :
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।


Subscribe Our Channel











