एनजेआर, बरेली। उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के बरेली स्थित फार्म हाउस में बुधवार रात कुछ चोर घुस गये। उन्होंने तालाब से हजारों की मछली चोरी कर ली। थाना इज्जतनगर में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इज्जतनगर में लालपुर के रहने वाले मदन लाल साहू ने बताया कि उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य पत्नी गिरधारी लाल साहू पप्पू का अहलादपुर में फार्म हाउस है। वहां गाय भैंस और मछली पालन होता है। पिछले दिनों तालाब में 30 हजार रुपये की मछली छोड़ी गई थी। आरोप है कि सम्राट अशोक नगर के रहने वाले विश्राम सिंह अपने तीन चार साथियों के साथ रात में फार्म हाउस पहुंचे। उन्होंने तालाब से सारी मछली चोरी कर ली। इसके बाद फरार हो गए। इज्जतनगर थाने में विश्राम सिंह अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
1
/
359


हल्द्वानी में पुल के नीचे युवती की लाश मिली, सीने के ऊपर लिखा था यह शब्द! युवती का शव देख हड़कंप..

Uttarakhand news: हल्द्वानी क्षेत्र से रातभर गायब रहे दो बच्चे, दिन निकला तो मच गया ऐसा बड़ा कोहराम!

हल्द्वानी सुशीला तिवारी में फिर हंगामा, बच्चा होने के बाद महिला का हुआ यह हाल! परिजनों का हंगामा..

Haldwani news: रात 12 बजे देवदूत बनकर पहुंची हल्द्वानी पुलिस, 10 लोगों को मौत के मुंह से खींचा..!

उत्तराखंड में 26 वर्षीय फौजी की मौत, एक महीने पहले ही हुई थी शादी, वजह चौंका देगी! Video देखें..

NEWS: दो भाइयों ने एक ही दुल्हन से की शादी, तीनों ने एक साथ लिए 7 फेरे, फिर जो हुआ...
1
/
359
