देहरादून। 24 घंटे में डबल मर्डर के साथ तीन हत्याओं से राजधानी देहरादून दहल गई है। बीती रात विकासनगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के बाद अब राजधानी के प्रेमनगर में एक घर में महिला और उसके नौकर की हत्या कर दी गई है। महिला का नाम उन्नति बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 55 साल है। वहीं नौकर श्याम की उम्र 50 वर्ष है। दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में मिले हैं। घटनास्थल पर ही उन्नति शर्मा का पति संदीप शर्मा भी मिला है।
बताया जा रहा है कि उन्नति के पति 40 साल विदेश में रहे हैं और हालिया दिनों में वापस लौटे हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। इस पूरे वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं लोग पुलिस के इकबार पर उंगलियां उठा रहे हैं।
विकासनगर में भी हुई एक हत्या
देर रात विकासनगर में भी एक युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान यूनुस निवासी टीमली सहसपुर के रूप में हुई है। वो विकासनगर अपने ससुराल आया हुआ था.। उसे देर रात करीब 11:30 बजे लेमन अस्पताल स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने रोककर लूटने का प्रयास किया। इस छीना छपटी में बदमाशों ने यूनुस पर चाकू से वार कर दिया। यूनुस मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
खबरों से रहें हर पल अपडेट :
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







