नैनीताल जिले के रामनगर में बीती रात नेशनल हाईवे 309 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार बुजुर्ग महेंद्र सिंह की मौत हो गई।
हादसा रामनगर-काशीपुर मार्ग पर हुआ, जब एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 65 वर्षीय महेंद्र सिंह, जो ग्राम पीरूमदारा मझरा के निवासी थे, काशीपुर से अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। अचानक हल्दुआ के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने घायल महेंद्र सिंह को एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel










