देहरादून। टिहरी जिले के लंबगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर माजफ क्षेत्र से माल खाली कर वापस लौट रहा था। क्यारी गांव के ऊपर स्थित मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे डंपर अनियंत्रित हो गया और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे के समय डंपर को 44 वर्षीय सूरज राठौड़, निवासी बहराइच (उत्तर प्रदेश) चला रहे थे। उनके साथ 36 वर्षीय गजेन्द्र सिंह रांगड़, निवासी ग्राम रौणिया, भी सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Subscribe Our Channel











