उत्तराखंड में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत की ओर आ रहा है। इससे बारिश होगी और पारा गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 से 3 दिनों के दौरान केरल में मानसून की संभावना के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल होती जा रही हैं। दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, केरल, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने लगा है।
उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 2 जून तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून,पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़,बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत तथा नैनीताल जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने 31 मई से लेकर 2 जून तक राज्य के इन जनपदों में वर्षा के तीव्र दौर होने तथा कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में मौसम में बदलाव हो सकता है तथा वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
1
/
34
हल्द्वानी पुलिस बोली- बीच सड़क पर यह सब नहीं चलेगा! ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट को मिला सबक!
उत्तराखंड: महिला अधिकारी ने गोल्ज्यू मंदिर में की थी शादी, नौ साल बाद पति निकला फर्जी!
हल्द्वानी में हर रोज एक नया कांड! फिर इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी पहुंची थाने! video
उत्तराखंड के लोग का चढ़ा पारा, उतरे सड़कों पर, बोले- अब नहीं रहेंगे चुप!
उत्तराखंड: पति ने लिया लोन, वसूली एजेंट पत्नी को लेकर गया होटल, फिर आया रिकवरी का नोटिस!
उत्तराखंड: पत्नी ने पति की आंखों में मिर्च डाली और प्रेमी के साथ भागी, फिर लौटी, और पति के साथ..
1
/
34



Subscribe Our Channel











