Uttrakhand latest news : तीन बच्चों के संग महिला ने नहर में लगा दी छलांग, एक मासूम की मौत। बाकी का यह हुआ हाल…

231
खबर शेयर करें -

देहरादून। जरा सी गुस्सा ने हंसते-खिलखिलाते परिवार को कैसे उजाड़ दिया, इसका उदाहरण देहरादून में रविवार को सामने आया। जिसमें एक महिला ने पति से परेशान होकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के खोजबीन पर तीन साल की मासूम की मौत हो गई जबकि बाकी दो बच्चों का पता नहीं चला है। इधर, मां भी बदहवास स्थिति में है।

पति से विवाद के बाद एक महिला अपने तीन बच्चों संग शक्ति नहर में कूद गई। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से महिला व बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला के 12 और 13 वर्ष के दो बच्‍चों की नहर में खोजबीन की जा रही है। महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर देहरादून के रूप में हुई है। मृतक बच्ची 3 साल की थी। बताया गया कि रविवार सुबह महिला का किसी बात पर अपने पति से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर वह बच्चों के साथ शक्ति नहर पहुंची और पुल से नहर में छलांग लगा दी।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।