न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर।
शहर में एक विधवा से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पहले भावनात्मक तरीके से उसको अपने जाल में फंसाया और शादी का झांसा दे दुष्कर्म कर वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जमीन के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। जमीन बेचने को मना किया तो बच्चों की हत्या करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर में भदईपुरा निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत 2009 में हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसके पास ढाई एकड़ जमीन और एक मकान है। पहाड़गंज निवासी एक युवक आंगनबाड़ी जाते समय उससे अक्सर मिलने को कहता था और छेड़छाड़ करता था। कुछ दिनों बाद वह उसके घर आने लगा। इसी बीच उसने उससे शारीरिक संबंध बना लिए। उसके बाद वह उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है और वीडियो भी बना ली। मंहगी जमीन बिकवाने के नाम पर उसने उससे सादे कागज में दस्तखत करवाए। जमीन के बारे में पूछ रहे हैं और बिकवाने का विरोध करने पर अब वह बच्चों को मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि जांच की जा रही है, उसके बाद आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।







