न्यूज जंक्शन 24, पिथौरागढ़। पहाड़ पर आपदा की बारिश लगातार जारी है। हालत यह हो गई है कि पिथौरागढ़ में रहने वाले अधिकांश लोग रात को जागकर काट रहे हैं। एक गाँव मे एक मकान के ध्वस्त होने से तीन लोगों की मौत ही गई।
जिला मुख्यालय के बिण विकास खंड के मटियानीचैसर में एक पुराना मकान सुबह करीब चार बजे के समय भरभराकर धराशायी हो गया। जिसके मलवे में दबकर पिता, पुत्र और पुत्री की मौत हो गई। मृतक की पत्नी घायल है। उक्त जर्जर मकान चैसर निवासी खुशाल नाथ पुत्र गोविंद नाथ का था। मकान में रहने वाले परिवार के चार सदस्य खुशाल नाथ, उसकी पत्नी, चार साल का पुत्र और दो साल की पुत्री मलबे में दब गए। घटना होने से गांव में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने पुलिस और 108 को सूचना दी। प्रशासनिक टीम व ग्रामीण चारों लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल लाए। जहां 29 साल के खुशाल नाथ, पांच साल के धनंजय, निकिता 2 वर्ष की अस्पताल पहुंचने से पूर्व मौत हो गई। निधि पत्नी खुशाल नाथ घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसडीएम तुषार सैनी मौके पर पहुंच गए हैं।
सो रहे परिवार पर धराशाई हुआ मकान, आंख खुलने से पहले ही आ गई तीन लोगों को मौत की नींद
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










