उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। देवप्रयाग से पहले चिलडांग के समीप सुबह लगभग 5 बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और सीधे गंगा नदी में समा गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन की जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोग सवार होने की आशंका है। लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए नदी की तेज धाराओं के बीच टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है।
नदी के उफनते पानी के बावजूद एसडीआरएफ के गोताखोर और पुलिस जवान खोजबीन में जुटे हैं। अभी तक वाहन और लापता व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, पुलिस वाहन के पंजीकरण और अन्य स्रोतों के जरिए सवार लोगों की पहचान करने की कोशिशें कर रही है।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel










