न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य के खिलाफ उनकी ही सहयोगी पार्टी अपना दल की अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल चुनाव लड़ेंगी।
पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरा) की प्रत्याशी हैं। वह सिराथू सीट से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। अपना दल (कमेरा) ने इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रखा है। सपा ने सिराथू सीट अपना दल (कमेरा) के लिए खाली छोड़ रखी थी। जिस पर अब पल्लवी पटेल चुनाव लड़ेंगी। पल्लवी सोने लाल पटेल और कृष्णा पटेल की बेटी और मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेन की बहन हैं।
उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार, देखिए क्या बोले हल्द्वानी के कारोबारी:—
सपा ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट
इधर, आज समाजवादी पार्टी ने बुधवार को तीन और प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें सरोजनीनगर से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा के बागी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा परंपरागत पडरौना सीट की जगह कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनाव लड़ा रही है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के इस तरह सीट बदलने को हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह से जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी आरपीएन को पडरौना सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। आरपीएन पडरौना राजघराने से आते हैं और पडरौना तथा आसपास के इलाकों पर उनकी बेहद मजबूत पकड़ मानी जाती है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







