न्यूज जंक्शन 24, रांची।
आईपीएल मैं चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन पर सोशल मीडिया में महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक 12वीं का छात्र है, यह देख पुलिस भी हैरान पड़ गई।
कच्छ के एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि रांची पुलिस से सूचना मिली। उसके आधार पर आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपित बारहवीं कक्षा का छात्र है। उसने कड़ी पूछताछ में यह स्वीकारा है कि धोनी की पत्नी के इंस्टाग्राम पर उसने ही आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एसपी का कहना है पुलिस उक्त छात्र के लिए रांची पुलिस को सौंप देगी। आरोपित छात्र के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इधर, महेंद्र सिंह धोनी की बेटी पर की गई अभद्रता को लेकर रांची में रविवार को सभी छोटी-बड़ी क्रिकेट एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन किया और ऐसी हरकत करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।


Subscribe Our Channel









