बागेश्वर: अवसाद ने दिल्ली में काम करने वाले एक चार्टर्ड एकाउंटेंट की जान ले ली। उसने अपने ही पैतृक घर में फांदी का फंदा लगाकर जीवनलीला खत्म कर ली। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
राजस्व पुलिस क्षेत्र वज्यूला के तहत तिलसारी गांव निवासी जगदीश सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र चंदन सिंह चार दिन पूर्व ही दिल्ली से अपने घर तिलसारी लौटा था। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में चार्टर्ड एकाउंटेंट था। अक्सर वह अवसाद में रहता था। दिल्ली से आने के बाद से वह होम क्वारंटाइन था।
बीते बुधवार की प्रातः प्रवासी युवक के पिता गायों को चराने जंगल चले गए थे। उसकी माता व भाई किसी कार्य से गागरीगोल गए थे। घर में किसी को न देखकर युवक ने घर के अंदर ही फांसी का फंदा लगाया और लटक गया। थोड़ी देर में युवक के पिता घर लौटे तो युवक को उन्होंने फांसी के फंदे पर लटका देखा। हो-हल्ला मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। युवक को तुरंत सीएचसी बैजनाथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार युवक कुछ समय से दिल्ली में अवसाद में रह रहा था। उसकी मां ही उसे चार दिन पूर्व दिल्ली से घर लाई थी। ग्रामीणों के अनुसार युवक काफी सीधा व सरल स्वभाव का था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल बैजनाथ अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा भरा। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










