न्यूज जंक्शन 24, बरेली। महाराष्ट्र में डाटा एंट्री की फर्जी कंपनी बनाकर एक कंपनी से एक करोड़ 27 लाख की धोखाधड़ी करने वाले भाई-बहन को वहां की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने नौकरी के बहाने कई बेरोजगारों को भी अपने जाल में फंसाया था। आरोपियों के पास से छह डेबिड कार्ड, चार पैन कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, एक आधार कार्ड, पच्चीस सौ रुपये बरामद हुए हैं।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पड़री खालसा निवासी अनिल गंगवार और उसकी बहन प्रीति गंगवार पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी बसंत बिहार थाना इज्जतनगर में रहते हैं। यह दोनों पूर्व में महाराष्ट्र के जनपद बुलडाणा के थाना मेहकर अंतर्गत एक फर्जी कंपनी का संचालन करते थे। यह लोग कंपनियों में डाटा एंट्री के बहाने करोड़ों रुपयों की हेराफेरी करते थे। आरोपियों ने महाराष्ट्र की एक कंपनी से एक करोड़ सत्ताइस लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। उनके खिलाफ वहां के थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज थी। महाराष्ट्र के थाना मेहकर पुलिस ने बुधवार को भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार को सारी जानकारी दी। एसएसपी से इस संबंध में बातचीत की। इसके बाद पुलिस महाराष्ट्र पुलिस के साथ अनिल गंगवार को पड़री खालसा स्थित उसके घर से व अनिल की बहन प्रीति को इज्जतनगर के बसंत बिहार स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ तेलंगाना के थाना व जिला पेड़ापल्ली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। वहां भी इन लोगों ने इसी तरह धोखाधड़ी की थी। महाराष्ट्र पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाएगी।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि महाराष्ट्र में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। वहां की पुलिस ने सहयोग मांगा था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Bareilly crime news-बरेली के fraud भाई-बहन ने मुम्बई में की 1 करोड़ 27 लाख की ठगी, ऐसे आये पकड़ में
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











