न्यूज जंक्शन 24, बरेली। लड़का -लड़की राजी। उनके घरवाले भी। अचानक मोहल्ले के एक युवक ने दोनों की प्रेम कहानी में खलल डाल दिया। लड़की वालों को लड़के के खिलाफ भड़का दिया। घरवालों ने पुलिस बुला ली। युवक को बेरहमी से पीटा। अस्पताल से युवक ने वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी है।
कोहड़पीर चौक इलाका गढ़ी निवासी युवक मोहसिन रजा का प्रेम प्रसंग बानखाना निवासी एक युवती से हो गया। दोनों की शादी होने वाली थी। शादी के बाद रहने के लिए मकान भी सही करवाया। लड़की के लिए जेवर व कपड़े आदि सामान भी खरीदा लेकिन इसी बीच लड़की के परिजनों का मन बदल गया और वह शादी से मुकर गए। मोहसिन का कहना है कि दलाल एक आपराधिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति है। उसने लड़की पक्ष को भड़काया और पुलिस बुलाकर पिटाई करवा दी। युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें उसने बताया कि मैं एक लड़की से प्यार करता हूँ। वह भी उससे प्यार करती है। दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन बानखाने के कुछ लोगों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने लड़की वालों को लड़के वालों के खिलाफ भड़का दिया इसके बाद मुझे चौकी ले जाकर बेरहमी से पीटा गया।
Bareilly-प्रेमिका के राजी होने के बाद भी निकाह से पहले प्रेमी को पुलिस ने बेरहमी से पीट डाला, जानिए क्यों
1
/
34
उत्तराखंड के कुछ लोग करियर बनाने और कुछ घूमने गोवा गए, लेकिन घर लौटे आठ शव, कई परिवार खत्म!
उत्तराखंड में दुल्हन लेकर लौट रही थी बारात, रास्ते में दूल्हे के परिवार के इतने लोगों की मौत!
हल्द्वानी: यूट्यूबर सौरभ जोशी व अवंतिका का रिसेप्शन चल रहा था, अचानक पार्टी में पहुंचे CM धामी! फिर
हल्द्वानी शहर के व्यापारी और उसकी पत्नी की एक साथ मौत! अलग-अलग कमरों में इस हाल मिले शव!
हल्द्वानी: 4365 अतिक्रमणकारियों के भविष्य का दिन, सुप्रीम कोर्ट का हल्द्वानी रेलवे जमीन पर फैसला!
उत्तराखंड: पहाड़ की 22 साल की गर्भवती महिला की मौत! मां बोली- इन लोगों ने मेरी बेटी मार दी!
1
/
34


Subscribe Our Channel











