नैनीताल। अपने किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआई और बोको हरम से करने के बाद से ही कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Fire in Sakman Khurshid house) विवादों में घिरे हैं। पूरे देश में उनका विरोध हो रहा है। नैनीताल में भी कुछ लोगों ने खुर्शीद का विरोध करते हुए सोमवार को उनके घर में आग लगा दी और तोडफ़ोड़ भी की।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने नैनीताल जनपद के सुदूर रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ गांव में आवास बना रखा है। वह अक्सर गर्मियों में यहां पहुंचते हैं। रामगढ़ के थानाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बताया कि आग (Fire in Sakman Khurshid house) लगाने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के करीब 20 कार्यकर्ताओं पर लगा है। हालांकि अब आग बुझा ली गई है और पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें : घर की अलमारी में इस हाल में मिला लापता बच्ची का शव, मच गया हड़कंप
यह भी पढ़ें : पृथ्वी को बचाने के लिए मंगल ग्रह के बच्चे ने लिया पुनर्जन्म, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
वहीं, सलमान खुर्शीद के आवास पर मौजूद लोगों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर तोडफ़ोड़ व आगजनी की है। मौके पर पहुंची क्वारब चौकी इंचार्ज दीप्ति सिंह के अनुसार मामले में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं। आग बुझा दी गई है। आंशिक तोडफ़ोड़ भी हुई है। थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर आसिफ खान के अनुसार, केयरटेकर सुंदर राम की तहरीर के आधार पर 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में गोली भी चलाई गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपों को नकारा
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगढ़ कुंदन चिलवाल ने सलमान खुर्शीद के घर में आग लगाने और तोडफ़ोड़ के आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता सलमान खुर्शीद के आवास के बाहर कांग्रेस नेता का पुतला जलाने पहुंचे थे। जब वह पुतले की आग बुझाकर वापस लौट रहे थे कि तभी उन्हें सलमान खुर्शीद के घर में आग (Fire in Sakman Khurshid house) लगने की सूचना मिली। वह अपने साथियों के साथ आग बुझाने पहुंचे, जहां घर में मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता भी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने आग (Fire in Sakman Khurshid house) बुझाने में सहयोग किया तोडफ़ोड़ का आरोप सिरे से खारिज कर दिया।







