Big news in haldwani : प्रेमी से शादी करने से नाराज पिता ने काट दी गर्दन, दामाद का किया यह हाल…

783
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी : परिजनों की इच्छा के विपरीत प्रेमी से निकाह करना बेटी के लिए भारी पड़ गया। शुक्रवार को एक शादी में जाने के लिए मेंहदी लगवाने पहुंची लड़की को उसके पिता और भाई ने गला रेतकर हत्या कर डाली और फरार हो गए। दामाद ने बीच-बचाव किया तो उसको भी चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा है कि जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र स्थित कालटैक्स निवासी 19 वर्षीय कायनात करीब ढाई साल से अपने ही पड़ोस में ही रहने वाले सलमान (20) के साथ प्यार करती थी। कायनात के पिता और परिजनों को उसके प्यार का पता चल गया था। जिस पर उसे घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। बताते हैैं कि करीब दो महीने पहले दोनों घर से फरार हो गए और निकाह कर लिया। तभी से लड़की कायनात के परिवार वाले मन में खुन्नस पाले बैठे थे। उन्होंने बेटी से सभी तरह के रिश्ते खत्म कर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। इधर, निकाह के बाद कायनात व सलमान अपने घर से कुछ दूर किराए का मकान लेकर रहने लगे।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम कायनात को रिश्तेदारी में निकाह कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। शाम छह बजे वह अपने ससुराल में पड़ोसी युवती से मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची थी। शौहर घर से कुछ दूर पर था। इसी बीच कायनात के पिता व भाई हाथों में चाकू लेकर पहुंचे और उसका गला काट दिया। चीखपुकार सुनकर सलमान मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपितों ने उस पर व पड़ोसी निधा पर भी जानलेवा हमला कर दिया। स्वजन दोनों को अस्पताल लेकर जाने लगे तो आरोपित पिता-पुत्र ने रास्ते में घेरकर दोबारा कायनात पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शौहर का एसटीएस में भर्ती कराया गया है। पड़ोसी के हाथों में चाकू लगने से वह घर पर ही है।