नयी दिल्ली। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा की पूर्व सदस्य सुष्मिता देवी ने पार्टी छोड़ने की लंबे समय से लग रही अटकलों को विराम देते हुए सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
सूत्रों के अनुसार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है लेकिन त्यागपत्र देने का कोई कारण पत्र में नहीं बताया है।
श्रीमती गांधी को भेजे अपने त्याग पत्र में सुश्री देव ने कहा कि उन्होंने कई दशकों तक कांग्रेस की सेवा की है और इस दौरान उन्हें श्रीमती गांधी का जो मार्गदर्शन मिला उसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं। कांग्रेस के अन्य जिन नेताओं ने इस दौरान उनका सहयोग किया है वह उनके प्रति भी अपना आभार व्यक्त करती हैं।
कुछ समय से सुश्री सुष्मिता देव के इस्तीफा देने की खबरें कांग्रेस से बार-बार आ रही थीं लेकिन हर बार वह इन खबरों को गलत बताती और कई बार पाटीर् भी उनके इस्तीफे की खबरों का खंडन करती रही है। इस बार उन्होंने अपने ट्ि्वटर हैंडल पर खुद के नाम के साथ ‘कांग्रेस की पूर्व सदस्य’ लिखकर सुबह ही स्पष्ट संकेत दे दिया था कि उन्होंने पाटीर् छोड़ दी है।
दिग्गज नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की पुत्री सुश्री देव सिलचर संसदीय सीट से 16वीं लोकसभा की सदस्य रही। संसद में एक तेजतरार्र कांग्रेसी युवा नेता के रूप में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई थी और कांग्रेस के हर एजेंडे पर वह मुखर हो कर सदन में पाटीर् के लिए अपनी बात रखती।
महिला कांग्रेस की कमान संभालते ही उन्होंने भाजपा पर हमला जारी रखा और खासकर महंगाई और महिलाओं के मुद्दों पर महिला कांग्रेस को जबरदस्त स्वर दिया लेकिन काफी समय से उनके कांग्रेस छोड़ने की चचार् होती रही है।
बड़ा झटका-महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देवी का पार्टी से इस्तीफा, जानिए क्या लिखा अपने त्याग पत्र में
1
/
34
उत्तराखंड: क्यों गुपचुप तरीके से हुई यूट्यूबर सौरभ जोशी और अवंतिका भट्ट की शादी, देखिए सब कुछ!
उत्तराखंड से बड़ी खबर, माता के मंदिर से लौट रहें 29 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मौत!
Dharmendra Death Latest News: धर्मेंद्र अब नहीं रहे! रोते हुए श्मशान घाट पहुंचा परिवार, Video
उत्तराखंड में बड़ा हादसा! हंसी- खुशी शादी में जा रहें, तीन शिक्षकों की एक साथ मौत! viral videoदेखें!
दुखद! हल्द्वानी में शादी के महज 15 दिन बाद दूल्हे की मौत से परिवार बेहाल..देखें मामला video..
बड़ा खुलासा..!हल्द्वानी में अभी तक इतने बाहरी लोगों को बनाया गया उत्तराखंड का निवासी! video देखें..
1
/
34


Subscribe Our Channel











