नयी दिल्ली। जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के कई मामले पाये जाने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया।
लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने पीटीआई से कहा, ”टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है। हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है।
यह घोषणा सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद की गयी।
इससे पहले सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी तथा कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती के परिणाम भी पॉजिटिव आये थे।
इससे पहले संक्रमण बढ़ने के कारण दो आईपीएल मैचों को स्थगित कर दिया गया था।
1
/
34
हल्द्वानी पुलिस बोली- बीच सड़क पर यह सब नहीं चलेगा! ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट को मिला सबक!
उत्तराखंड: महिला अधिकारी ने गोल्ज्यू मंदिर में की थी शादी, नौ साल बाद पति निकला फर्जी!
हल्द्वानी में हर रोज एक नया कांड! फिर इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी पहुंची थाने! video
उत्तराखंड के लोग का चढ़ा पारा, उतरे सड़कों पर, बोले- अब नहीं रहेंगे चुप!
उत्तराखंड: पति ने लिया लोन, वसूली एजेंट पत्नी को लेकर गया होटल, फिर आया रिकवरी का नोटिस!
उत्तराखंड: पत्नी ने पति की आंखों में मिर्च डाली और प्रेमी के साथ भागी, फिर लौटी, और पति के साथ..
1
/
34


Subscribe Our Channel











