पुलिस में बड़ा उलटफेरः कोतवाल और दरोगाओं के तबादले

9
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने देर रात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक कुंदन राणा को कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है। इसी क्रम में निरीक्षक विजय सिंह को कोतवाली बहादराबाद से हटाकर झबरेडा थाने का प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक अमरजीत को कोतवाली मंगलौर से स्थानांतरित कर कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है, जबकि निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को थाना बुग्गावाला से कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षकों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक सुखपाल मान को पुलिस लाइन से एसएसआई मंगलौर बनाया गया है। उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा को एसएसआई भगवानपुर से हटाकर थाना बुग्गावाला का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को एसएसआई मंगलौर से एसएसआई बहादराबाद भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक अजय शाह को झबरेडा थाने से पुलिस कार्यालय तथा उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट को एसएसआई बहादराबाद से पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।

इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।