नई दिल्ली। बुधवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए दुखदाई साबित हुआ। पार्टी के नेताओं को पहले हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के फांसी लगाकर मौत की सूचना मिली तो वहीं एक और दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कोरोना से दम तोड़ दिया। वह नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी की नई दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार सुबह मौत हो गई। वह कोरोना से ग्रस्त थे। वह 69 वर्ष थे और अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे। दिलीप गांधी महाराष्ट्र के अहमदनगर से तीन बार सांसद रहे हैं, 2019 में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था। लेकिन पार्टी उनकी उपयोगिता का लाभ पूरा उठा रही थी। उनके निधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है।
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel









