न्यूज जंक्शन 24, चम्पावत।
जिले में एक बोलेरो वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में तीन गर्भवती महिलाएं और एक डेढ़ वर्ष की बच्ची सवार थी। खाई में गिरते ही डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार बोलेरो वाहन पाटी से करौली गांव लौट रहा था। कुछ दूर आगे जाकर जकरिया के पास वाहन करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बोलेरो में तीन गर्भवती महिलाएं सवार थीं। गावँ की आशा कार्यकत्री इनकी जांच कराने के लिए अस्पताल ले जा रही थी। बोलेरो में डेढ़ वर्षीय बच्ची सिमरन भी थी। बोलेरो के खाई में गिरने से डेढ़ वर्षीय सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी गर्भवती मां मानीषा देवी की हालत काफी गंभीर है। उसको हलद्वानी रेफर कर दिया है। जबकि मृतक बेटी का लोहघाट में पोस्टमार्टम होगा। दो अन्य गर्भवती महिलाओं व आशा को हल्की चोट आई है। उनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।


 Subscribe Our Channel
Subscribe Our Channel










