आज से सरपट दौड़ेगी आगरा, मथुरा, लखनऊ की बसें। जानिए संचालन की स्थिति

639
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।

लम्बे अंतराल के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी बंद पड़ी आगरा, लखनऊ, मथुरा सेवाओ को चलाने के लिये हरी झंडी दे दी। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन सेवाओं के चलने से विभागीय आय में एक लाख से ज्यादा की बचत होने की उम्मीद है, ये सभी बसें काठगोदाम डिपो से संचालित होंगी। बसों का संचालन आज से रविवार से शुरू होने जा रहा है।
साथ ही लखनऊ/आगरा की इन बसों में सेमीडिलक्स बसों की जगह 3/2, 51 सीटर नई बसों का संचालन होगा। इन बसों के संचालन होने से यात्रियों को आराम दायक और बंद पड़े मार्गो में राहत मिलने की उम्मीद है। कोरोना के चलते रोडवेज को जबरदस्त घाटा हुआ है। इसको अब उबारने की तैयारी है।