न्यूज जंक्शन 24, चंपावत। चंपावत के लापता सदर एसडीएम अनिल चन्याल (Anil Chanyal) वापस लौट आए हैं (Champawat missing SDM returned)। बुधवार सुबह वह अपने सरकारी आवास पहुंच गए। तीन दिन पहले वह अचानक कहीं चले गए थे।
इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर उनकी तलाश कर दी थी। अचानक एसडीएम के कहीं चले जाने से हड़कंप मच गया था। इसी बीच उन्होंने खुद डीएम और एसपी को फोन कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी। तब पता चला कि वह शिमला में हैं। इस पर पुलिस टीम उन्हें लेने शिमला पहुंच गई थी। मगर बताया जा रहा है कि वह हरिद्वार में मिले।
चंपावत वापस लौटने पर एसडीएम अनिल चन्याल (SDM Anil Chanyal) ने कहा कि उनके गले में इन्फेक्शन है। दर्द होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ जाना था। आज बुधवार को उनका अप्वाइंटमेंट था। मगर इस बीच उन्हें अचानक जाना पड़ गया। उन्होंने बताया कि वह सुबह प्राइवेट टैक्सी से पहले टनकपुर गए थे। इसके बाद वाल्वो बस से चंडीगढ़ चले गए। इस बीच जल्दबाजी में वह अपना फोन ले जाना भूल गए थे। बाद में दूसरा फोन खरीदकर उन्होंने डीएम को फोन कर अपने बारे में जानकारी दी। और उनके कहने पर ही डॉक्टर को बिना दिखाए वापस लौट आया (Champawat missing SDM returned)।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![loading](https://newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)