न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। आज पूरे देश में धूमधाम से रामनवमी (Ram Navmi) का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही लोग चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की भी आराधना कर रहे हैं। घरों में लोग कन्या पूजन (Kanya pujan) भी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नवमी पर आज सुबह पत्नी के साथ कन्या पूजन (CM Dhami did Kanya Pujan) किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चैत्र नवरात्रि के नवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन (CM Dhami Kanya Pujan) किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। धामी ने कन्याओं (CM Dhami Kanya Pujan) से उनकी इच्छा भी जानी। उनके साथ बातचीत की। इस दौरान बच्चियां भी बेहद खुश नजर आईं। कन्याओं के साथ सीएम धामी ने तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कन्याओं से आशीर्वाद लिया।
नवमी के पावन पर पर्व कन्या पूजन (CM Dhami Kanya Pujan) करने के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं दी और इसके महत्व पर भी अपनी बात रखी। इस मौके पर सीएम धामी ने लिखा ‘ समस्त प्रदेशवासियों को सम्पूर्ण मानवता के आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र (Lord Ram) जी के अवतरण दिवस के पावन पर्व रामनवमी (Ram Navmi) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम (Lord Ram) आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







