न्यूज जंक्शन 24, पिथौरागढ़ : जिले में आपदा की मार से कराह रहे लोगों का दुख-दर्द जानने आ रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की राह में भी मौसम रोड़ा बन गया। रविवार को उनको जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आना था, लेकिन वह नहीं आ सके। इधर, पीडि़तों को भी उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के आने से उनको राहत मिल सकेगी। वह उम्मीद भी धरी रह गई। रविवार को मुख्यमंत्री गैरसैंण में थे। डीएम के मुताबिक जिले का मौसम अनुकूल नहीं होने से उनका दौरा रद हुआ है। मुख्यमंत्री को हवाई सर्वेक्षण करना था, उसके बाद वह रात्रिविश्राम भी यहीं करते। रात को रुककर कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा पीडि़तों को राहत पहुंचाने को लेकर तैयारियों को परखना था। लेकिन सभी तैयारियां धरी रह गईं। विदित रहे कि पिथौरागढ़ जिले में आपदा की बारिश थम नहीं रही है। 13 लोगों की मौत अभी तक हो चुकी है। इसके अलावा मार्गों का हाल बुरा है। सैकड़ों परिवार जहां-तहां टैंटों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
मौसम ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की राह भी रोकी, नहीं आ सके पिथौरागढ़। पीडि़तों का छलका दर्द
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










