दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एलिवेटेड रोड पर आपत्तिजनक नारे लिखते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक समुदाय विशेष के लिए सड़क पर प्रतिबंध की बात लिखी गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग देहरादून से जुड़े हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हैं।
इस मामले में सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में आ चुका है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वहीं हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टैक्स देने वालों को सड़क पर चलने का अधिकार है। यह कथित लेखन मोहंड क्षेत्र में बने एलिवेटेड हिस्से पर किया गया बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Subscribe Our Channel











