उत्तराखंड में एक दर्जन आईपीएस अफसरों के विभाग बदले, जानें किसे क्या मिला

542
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

प्रदेश में 12 आईपीएस अफसरों के तबादले किये गए हैं। पीवी के प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब अमित सिन्हा पुलिस महानिदेशक दूरसंचार अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। संजय गुंज्याल से महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ का प्रभार हटा दिया गया है। एपी अंशुमन पुलिस महा निरीक्षक साइबर अपराध और एसटीएफ होंगे। उन्हें पुलिस महा निरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार मिला है। पूरन सिंह रावत पुलिस महा निरीक्षक प्रशिक्षण बनाए गए हैं। रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार बनाया गया है। नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता का मिला प्रभार दिया गया है। मुख्तार मोहसिन पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस बनाए गए हैं ।नीलेश आनंद भरणे अब पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक होंगे। नारायण सिंह नपच्याल पुलिस उपमहानिरीक्षक सी आई डी होंगे। राजीव स्वरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रेनिंग कम निदेशक पीटीसी नरेंद्र नगर बनाए गए हैं । अजय सिंह पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाए गए है।