उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री धामी सरकार ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए। 16 दिनों में पांच हत्याओं के बाद देहरादून का एसएसपी भी बदला गया।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, देहरादून के पूर्व एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) का जिम्मा मिला है। हरिद्वार के एसएसपी पद पर अब नवनीत भुल्लर तैनात होंगे, जो फिलहाल एसएसपी एसटीएफ के पद पर थे।
उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हटाकर उन्हें पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है। अजय गणपति फिलहाल चंपावत के एसपी थे।
चंपावत का नया एसपी रेखा यादव होंगी, जो पहले पिथौरागढ़ की एसपी थीं। पिथौरागढ़ का एसपी अब अक्षय प्रहलाद कोंडे होंगे।



Subscribe Our Channel











