नई दिल्ली। कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धाेनी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वह सिर मुंडवाए एक बाैद्ध भिक्षु के लिबास में पेड़ के नीचे बैठे नजर आ रहे है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है और सवाल पूछ रहा है कि क्या कैप्टन कूल ने सांसारिक जीवन से संन्यास ले लिया है।
एक महीने के भीतर आईपीएल भी शुरू होने वाला है। चेन्नई की टीम ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। ऐसे में धोनी की यह तस्वीर उनके फैंस को चौका रही है। हालांकि एक तरफ ये भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि ये फोटो किसी विज्ञापन शूट की ही होगी।
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel










