ड्रग्स फ्री देवभूमिः हल्द्वानी पुलिस ने दबोचे दो चरस तस्कर

9
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान को तेज करते हुए बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दो युवकों को 463 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल की अगुवाई में पुलिस टीम ने 01 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, आंवला चौकी के पास वाहन संख्या UK 04AS 1675 (स्कूटी) में संदिग्ध दो व्यक्तियों को रोका। चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से 463 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया।

पुलिस ने मामले में थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 22/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

भूपेश चंद्र, पुत्र गिरीश चंद्र, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, बागेश्वर, उम्र 28 वर्ष

दिनेश चंद्र, पुत्र ख्याली दत्त पाठक, उम्र 38 वर्ष

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।