उत्तराखंड के पहाड़ी जिले बागेश्वर में शुक्रवार सुबह भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप सुबह 7.48 बजे आया और इसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था।
भूकंप के समय लोग अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे, इसलिए कई लोगों को इसका अनुभव भी नहीं हुआ। बागेश्वर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 196 किलोमीटर दूर स्थित है।
याद दिलाया जा सकता है कि साल 2026 का पहला भूकंप भी इसी जिले में आया था। 13 जनवरी को सुबह 7.25 बजे बागेश्वर में 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इसके बाद 27 जनवरी को उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके आए थे।
आज सुबह अन्य स्थानों में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश के गोंडा, सिक्किम के नामची, मंगन, गंगटोक और ग्यालशिंग में भूकंप महसूस किए गए। मंगन में आज सुबह से सात बार झटके महसूस हुए, जबकि नामची में चार बार झटके आए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार पड़ोसी देशों चीन, नेपाल, म्यांमार, भूटान और तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। म्यांमार में 4.9 तीव्रता और तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया।



Subscribe Our Channel











