सरकारी शिक्षकों ने गांधी जयंती पर उल्टा तिरंगा फहराया फिर खुद वायरल कर दिए फ़ोटो

652
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

गांधी जयंती पर पूर्व माध्यमिक स्कूल हरुनगला द्वितीय में स्कूल स्टाफ ने उल्टा तिरंगा फहरा दिया। इतना ही नहीं फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए जब उनसे जुड़े लोगों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। कुछ ही देर में यह फोटो मीडिया से लेकर अधिकारियों तक पहुंच गए। झंडा फहराने के समय दो अध्यापक और तीन अनुदेशक मौजूद थे। नगर शिक्षा अधिकारी देवेश राय ने पांचों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में झंडारोहण के समय सावधानी बरतने की बात कही गई थी। झंडे को फहराते और उतारते समय नियमों का पालन करने को कहा गया था। इसके बाद भी गड़बड़ी हुई है। स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।