उत्तराखंड में किशोरी को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि क्षेत्र से एक युवती भी लापता हो गई।
रानीपुर कोतवाली के एक क्षेत्र के रहने वाले युवक ने शिकायत देकर बताया कि 27 जुलाई की दोपहर उसकी 14 वर्षीय बहन को टीटू यादव बहला-फुसलाकर ले गया है। तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
उधर, सिडकुल थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। उसकी सभी जगहों पर तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चल पाया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel










