हल्द्वानी। किराये का कमरा लेकर रह रहे रिलायंस कंपनी के इंजीनियर का शव मंगलवार को पंखे पर लटका मिला। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई और शव को नीचे उतारा।
उत्तर प्रदेश के मउ, ईटावा निवासी 27 वर्षीय शिवेंद्र तिवारी पुत्र राजवीर तिवारी हल्द्वानी में रिलायंस कंपनी में इंजीनियर थे। वह यहाँ बरेली रोड स्थित हिमालया फार्म में करीब डेढ़ माह से किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। मंगलवार सुबह जब शिवेन्द्र काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आये तो मकान स्वामी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया। इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी। सूचना पर मेडिकल पुलिस चौकी प्रभारी मनवर सिंह व शहर कोतवाल मनोज रतूड़ी भी मय टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घर का दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर देखा तो शिवेन्द्र का शव चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कमरे की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइट नोट नहीं मिला। जिसके चलते इंजीनियर के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मृतक के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।
Haldwani-रिलायंस कम्पनी के इंजीनियर ने फांसी लगाई, इस हाल में मिला शव
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











