संजय प्रसाद, हल्द्वानी
भाजपा में इस्तीफा देने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिन पहले भाजपा के हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ने इस्तीफा दिया था और अब भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी को भेजे इस्तीफे में हल्द्वानी उत्तरी मंडल की अध्यक्ष दीप्ति चुफाल ने सिर्फ इस्तीफे को बात कही है। उनके इस पत्र पर महामंत्री प्रेमलता पाठक का नाम भी शामिल है। इनके नाम के आगे हस्ताक्षर हैं। दीप्ति चुफाल ने वीडियो जारी करके भी सिर्फ इस्तीफा देने की बात कही है। इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया है।
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











