हल्द्वानी: पड़ोसियों ने बचाई युवती की आबरू, आरोपी दबोचा

8
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुराचार का प्रयास हुआ। हालांकि, पड़ोसियों की सतर्कता की वजह से युवती की आबरू बच गई और आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, नवाबी रोड वार्ड 11 में 28 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती अकेली रहती है। परिवार के अभाव में पड़ोसी ही उसकी देखभाल करते हैं। बृहस्पतिवार देर रात लगभग 1:30 बजे एक युवक खिड़की की दीवार तोड़कर घर में घुसा। दीवार टूटने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, आरोपी युवक करन नाम का ऑटो चालक है। शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद रवि जोशी और क्षेत्र की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।