सौरभ बजाज, न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में बदहाल हुई सड़क व्यवस्था, और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने जैसी विभिन्न मांगो को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन ने जिला प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा अगर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होगे।
मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी व महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की सड़के खस्ताहाल हो चुकी है। सड़कों में हर जगह बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है। जिससे आए दिन दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। दो पहिया वाहन चोटिले हो रहे है। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल ने कहा कि यहां की सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। नालिया चौक पडी है, हर जगह गंदी का अंभार लगा हुआ है। नालियां चौक होने से वहा का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों व दुकानों में घुस जाता है। जिससे दुकान स्वामियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। सड़कों में नालियों का बह रहा गंदे पानी से बीमारी होने का भी भय बना हुआ है। उन्होंने कहा विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन को कई बार मौखिक व लिखित तौर से भी अवगत करा चुका है, लेकिन नगर निगम प्रशासन को व्यापारियों की समस्याओं से कोई सरोकार नही रह गया है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का आफिस भी ट्रांसपोर्ट नगर में खुला है लेकिन वहा पर मौजूद किसी भी कर्मचारियों को मतलब नहीं है। ट्रांसपोर्ट नगर में एंट्री करने वाला लोहे का मैन गेट टूटा पड़ा है। जिससे आए दिन दुकानों में चोरी की वारदात भी बढ़ रही है। लेकिन निगम के कर्मचारियों इस और ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने कहा अगर शीघ्र ही व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो व्यापारी मजबूरन आंदोलन को बाध्य होगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन करने वालो में अमन भट्ट, इन्द्र भुटियानी, पंकज बोहरा, खीमानन्द शर्मा, चन्द्र शेखर पाण्डे, राजेश पुरी, हरपाल सेठी, हाजी नफीम, लक्ष्मण सिंह नेगी, जसपाल मालदार, मंजीत सेठी, शंकर भुटियानी, कृपाल सिंह, कुलविन्दर सिंह, मनोवर अली, इन्द्रजीत सिंह, आनंद, नजाकत हुसैन, मो. निशाद, निरंजन शर्मा आदि लोग मौजूद थे।



Subscribe Our Channel










