न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। नोएडा के सपा प्रत्याशी (Noida SP Candidate) सुनील चौधरी ने परिवार के साथ आत्महत्या करने की धमकी दी है। सुनील चौधरी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है, “मेरे कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। पुलिस भाजपा के एजेंडे पर काम कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से रोका जा रहा है। अगर ऐसे ही एमएलए को चुनना है तो मैं सीधे ही सर्टिफिकेट दे दूंगा।
सुनील चौधरी (Noida SP Candidate) ने कहा कि दो दिनों से ये प्रताड़ता बहुत बढ़ गई है। मैं गली-गली घूम रहा हूं। मेरी पत्नी रात के 12 बजे तक चुनाव प्रचार कर रही हैं। मैं इतनी प्रताड़ना नहीं झेल सकता हूं। मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि मै एक किसान का बेटा हूं। भाजपा प्रत्याशी से मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपके पिताजी भी इतनी गंदी राजनीति करेंगे। उनके पिताजी अपने को किसान बताते है, फिर भी वो मेरे साथ ऐसा करेंगे मैं सोच भी नहीं सकता।”
सुनील चौधरी (Noida SP Candidate) के इन आरोपों के 2 फरवरी की एक घटना है। इस बारे में सुनील चौधरी ने बताया, “दो फरवरी को भाजपा उम्मीदवार का प्रचार करने के लिए सांसद मनोज तिवारी नोएडा आए थे। इस दौरान सेक्टर-17 की झुग्गी झोपड़ी में प्रचार के दौरान एक महिला और पुरुष वोटर ने अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए मनोज तिवारी को कुछ इशारा किया था। वो हमारा कार्यकर्ता था। इस पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसके घर में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस प्रशासन नहीं चाहता कि यहां निष्पक्ष चुनाव हों।”
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी (Noida SP Candidate) की पत्नी भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने भी रोते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह से पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को प्रताणित कर रही है, ऐसे में यहां से चुनाव लड़ पाना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं सुनील चौधरी ने कहा कि वो हाल ही में इस तरह के मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत कर चुके हैं। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, एडीसीपी रणविजय सिंह, थाना-20 और फेज-2 के प्रभारी पर भी सुनील चौधरी आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि यह सभी अधिकारी झुग्गी-झोपड़ी में वोटरों को सत्तारूढ़ पार्टी को वोट देने के लिए दबाव बनाते हैं। ऐसे में इनको हटाया जाए जिससे कि नोएडा में निष्पक्ष चुनाव हो सके।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







