हल्द्वानी में दुःख में बदला होली का जश्न, बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत

7
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में होली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गौलापार क्षेत्र में 54 वर्षीय किसान सोबन सिंह की बाइक हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सोबन सिंह देवल्ला तल्ला निवासी थे और होली की शाम किसी काम से घर से निकले थे।

सूचना के मुताबिक, सोबन सिंह की बाइक चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर क्षेत्र में आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो उनकी चपेट में आ गई। हादसे में सोबन सिंह को सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। सोबन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के साथ रहते थे। दोनों बच्चे शादीशुदा हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।