Cyber crime : सीओ हल्द्वानी और चौकी इंचार्ज हल्दूचौड़ की आईडी हैक, साइबर ठगों ने की पैसे की डिमांड।

510
खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, लालकुआं।

साइबर ठगी के मामले अब यहां तक पहुंच गए हैं कि सीओ और चौकी इंचार्ज को भी नहीं छोड़ रहे। सीओ हल्द्वानी और चौकी इंचार्ज हल्दूचौड़ की आईडी हैक कर ली है। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी और चौकी इंचार्ज हल्दूचौड़ ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पैसे की डिमांड की जा सकती है, लिहाजा सतर्क रहें।
साइबर ठग सोशल मीडिया व ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से लोगों को ठगते आ रहे हैं। इसी क्रम में साइबर ठगों ने हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद की फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर लिया। जिसके बाद फेसबुक मित्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर मित्र सूची में जोड़ा गया और उनके मित्रों से फेसबुक मैसेंजर द्वारा पैसों की डिमांड की जा रही है। साइबर ठगों द्वारा उनके कई मित्रों से पैसों की डिमांड की जा रही है। सोमवार को जब इसकी सूचना चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद को मिली तो उन्होंने अपने फेसबुक आईडी पर मित्रों को सतर्क करते हुए अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट जारी किया है। जिसमें उन्होंने साइबर ठगों से सावधान रहते हुए कहा है कि वह किसी को भी पैसे न भेजे।