निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले- थानों में अब नई टीम, नई रणनीति!

10
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने बड़े कदम उठाते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को हाई कोर्ट सेल से कोतवाली कलियर तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार को कोतवाली कलियर से थानाध्यक्ष पथरी बनाया गया है। उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को थानाध्यक्ष पथरी से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक यशवीर, जो पहले SSI पथरी थे, अब प्रभारी चौकी भिक्कमपुर, लक्सर के पद पर तैनात होंगे। वहीं उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

इन तबादलों का उद्देश्य क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारियों की क्षमताओं का सही उपयोग करना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना बताया जा रहा है।