एनजे, मथुरा : कोरोना संक्रमण के चलते इस बार जन्माष्टमी पर जन्मभूमि स्थित कन्हैया के दर्शन नहीं हो पाएंगे। कृष्ण जन्मभूमि समेत मथुरा के किसी भी छोटे-बड़े मंदिर में प्रवेश पर जिलाधिकारी ने रोक लगा दी है। यह फैसला जिला प्रशासन ने मथुरा के मंदिरों के मुख्य पुजारियों के साथ बैठक कर लिया है। हालांकि भगवान के जन्म का आनंद टीवी पर लिया जा सकेगा। मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने बताया कि जन्मभूमि पर श्रद्धालुओं को आने से रोकने का फैसला कोरोना संक्रमण के चलते उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि वह न आएं, अगर आ भी गए तो शहर में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। श्रद्धालुओं को रोकने के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मंदिर में 12 अगस्त की अर्धरात्रि कान्हा के जन्मोत्सव में मंदिर प्रबंधन से जुड़े महज सौ लोग ही मौजूद रहेंगे।
इस जन्माष्टमी नहीं हो पाएंगे कन्हैया के दर्शन, न आएं मथुरा, जानिए क्यों
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel









