न्यूज जंक्शन 24, बरेली।
उत्तराखंड के किच्छा क्षेत्र के एक गावँ में खेल रहा बच्चा अचानक गायब हो गया। खोजबीन की गई तो पता चला कि एक वाहन चालक मोहल्ले के चार बच्चों को घुमाने ले गया था, बाद में लौटा तो तीन बच्चों को छोड़ कर गया। एक बच्चा नहीं था। परिजनों ने जब वाहन चालक से पूछा तो बताया कि बच्चा 50 हजार में बेच दिया। बोला, पैसे दे दोगे तो बच्चा मिल भी जाएगा। परिजनों ने हामी भर दी, लेकिन बच्चे की जगह उसकी लाश बहेड़ी के एक गांव के मकान में मिली। इससे परिजनों की जमीन ही खिसक गई।
बहेड़ी के गाँव भंगा थाना किच्छा निवासी रंजीत सिंह का पांच साल का बेटा राज कल शाम से घर से गायब हो गया था। आसपास मालूमात करने पर मोहल्ले के बच्चों ने बताया कि रंजीत के घर पर अक्सर आने वाले बोलेरो चलाने वाले राजू ने शाम मोहल्ले के चार बच्चों को कार में बैठाया था। घुमाने के बाद तीन बच्चों को कार से उतार दिया जबकि राज 5 साल को अपने साथ ले गया था। सुराग लगने पर परिजनों ने राजू से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने बच्चा 50 हजार में बेंच दिया है। पैसे देने पर वह बच्चा वापस ले आयेगा। सुबह परिजन आरोपी राजू को लेकर उसकी निशानदेही पर बहेड़ी के गाँव नजरगंज में आये थे। आरोपी ने चकमा देने के लिए बोला कि सामने वाले घर में बच्चा बेंचा है वह उसे लेकर आ रहा है। बहाने से राजू फरार हो गया। जिसके बाद परिजन बहेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे इसी बीच गाँव नजरगंज में किसी ग्रामीण ने बच्चे का शव पङा होने की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच कर मृत बच्चे की राज 5 साल के रूप में शिनाख्त कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है।
उत्तराखंड से गायब बच्चे का शव उत्तर प्रदेश में मिला, पकड़े गए दोषी ने किया सनसनीखेज खुलासा
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











