न्यूज़ जंक्शन 24, मुंबई। सुबह सुबह देश को झकझोर देने वाली खबर आई है। खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनकी बहन ऊषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। 92 वर्षीय लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। आज शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। उनके शव को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अंतिम संस्कार में उन्हें आखिरी सलामी देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे।
लता मंगेशकर पिछले कई दिनों से बीमार थी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं। हालांकि उनके स्वास्थ्य में सूधार हो रहा था, मगर बीते रोज फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, वहां उनकी सेहत सुधार रही थी। उनकी बहन आशा भोसले ने भी लता की स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही थी, मगर आज सुबह उनके निधन की खबर सामने आ गई। सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान समेत कई लोगो ने लाता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है और इसे बॉलीवुड और देश के लिए बड़ा झटका बताया है।


Subscribe Our Channel











